लहंगा का बिजनेस कैसे शुरू करें
यहाँ आप जानेंगे कि कैसे लेडीज लहंगे का रिटेल या होलसेल में बिजनेस शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।
एक दुल्हन के लिए शादी का दिन उसके लिए एक खास पल होता है, जब वो विवाहित जीवन की शुरुआत ही नहीं करती बल्कि इस दिन को हमेशा याद रखने के लिए खुद को बेहद ही खूबसूरत और खास बनाने की कोशिश करती है।
परफेक्ट मेकअप से लेकर परफेक्ट आउटफिट तक, लड़कियां अपने इस महत्वपूर्ण दिन में कुछ भी मिस नहीं करती हैं, और जब बात लहंगे की आती है, तो सबसे खूबसूरत और फैशनेबल लहंगा ही उनकी पसन्द होता है।
हम देख सकते हैं कि फैशन के हिसाब से वर्तमान में हाई वेस्टेड लहंगे का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। हाई वेस्टेड लहंगे पारंपरिक लो-वेस्टेड लहंगों से ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लहंगों में अब फैब्रिक्स और डिजाइन के मामले में भी काफी सारे विकल्प मिल रहे हैं। किसी समय में लाल रंग के लहंगे पसन्द किये जाते थे, लेकिन अब कई तरह के रंगों में ब्राइडल लहंगे तैयार किए जाने लगे हैं।
लहंगे का व्यापार अब काफी चलने वाला व्यापार है। दिन पर दिन बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कह सकते हैं कि बाकी कपड़ो की तरह लहंगों के व्यापार में भी काफी अच्छा मार्जिन कमाया जा सकता है।
यदि आप लहंगे का होलसेल या खुदरा रूप में व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं तो एक बार अजमेरा फैशन के ओनर अजय अजमेरा जी की बातों को जरूर सुन लें।
कैसे शुरू करें लहंगे का व्यापार?
यदि आप लहंगे का होलसेल या खुदरा व्यापार करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको लहंगा बनाने वाले मैन्युफैक्चरर को ढूँढना पड़ेगा जो आपको कम दाम पर अच्छे ट्रेंड में चल रहे लहंगे उपलब्ध करा सके। जिसके लिए आप सूरत के प्रसिद्ध अजमेरा फैशन की वेबसाइट Ajmerafashion.com पर विजिट कर सकते हैं।
जहां आपको लहंगों की विशाल रेंज देखने को मिल सकती है। साथ ही अजमेरा फैशन व्यापार शुरू करने से संबंधित उचित मार्गदर्शन भी देता है। कम बजट के साथ व्यापार शुरू करने और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी समय समय पर सलाह दी जाती है।
बजट/इन्वेस्टमेंट
लहंगे का व्यापार करने के लिए आपको काफी बजट की आवश्यकता पड़ेगी भिन्न भिन्न डिजाइन और फैब्रिक में लहंगों का कलेक्शन रखना जरूरी होगा। केवल ब्राइडल के लिए ही नहीं पार्टी वियर वैरायटी भी स्टॉक में होना जरूरी है।
आज कल बच्चों के लिए भी स्टाइलिश लहंगा ट्रेंड में चल रहे हैं। जो काफी लाइट वेट होने के साथ साथ विभिन्न रंगों और कपड़ो में भी उपलब्ध होने चाहिए। जितनी ज्यादा वैरायटी होगी उतना मोटा बजट भी लेकर चलना पड़ेगा व्यापार शुरू करने के लिए।
व्यापार के लिए दुकान या शोरूम
मूल्य में काफी अधिक होने की वजह से लहंगे के लिए कोई अच्छी दुकान या शोरूम होना चाहिए। जो कि मार्किट या ऐसे मॉल में होनी चाहिए जहां लोगों का आना जाना अधिक हो। आप लहंगे का होलसेल या खुदरा दोनों ही प्रकार का व्यापार एक ही शॉप या शोरूम से कर सकते हैं।
स्टॉक वैरायटी
डिजाइन, फैब्रिक और बॉडी टाइप के मुताबिक आपको कई वैरायटी में लहंगे रखने पड़ेंगे। मौसम के हिसाब से भी फैब्रिक का चुनाव किया जाता है जैसे जॉर्जेट या शिफॉन गर्मियों के लिए सबसे उत्तम रहता है। वेलवेट कपड़े के लहंगे काफी भारी और सर्दियों में पहने जाने के लिए होते हैं।
ऐसे ही ब्रोकेड और सिल्क में भी लहंगे आते हैं। इसके इलावा अब अलग अलग रंगों में भी लहंगे पसन्द किये जाते हैं। ऐसे में लहंगों का काफी बड़ा स्टॉक आपके पास होना चाहिए। लहंगों के कलेक्शन के लिए आप हमारी वेबसाइट के जरिये संपर्क कर सकते हैं।
अजमेरा फैशन पर आपको बच्चों से लेकर बड़ो के, ब्राइडल हो या पार्टी वियर हर तरह के लहंगे मिल सकते हैं। अजमेरा फैशन पर माल के मूल्य को लेकर भी कोई विविधता नहीं है। अजमेरा फैशन अपने हर कस्टमर को वही रेट लगाता है जो डिस्ट्रीब्यूटर या होलसेलर को लगाए जाते हैं। ऐसे में आपके पास यह विकल्प रहता है कि आप माल को होलसेल में भी बेच सकते हैं और साथ ही खुदरा रूप में बेचने पर आप काफी अधिक मार्जिन भी कमा सकते हैं।
अन्य आवश्यक कार्यवाही
लहंगे की शॉप या शोरूम खोलने के लिए GST का रजिस्ट्रेशन, फर्नीचर और पर्याप्त स्टाफ का होना भी जरूरी है। लहंगों के रख रखाव को देखते हुए उन्हें फोल्ड करने से बचना चाहिए जिसके लिए शॉप की फिटिंग में ज्यादातर शीशे का उपयोग किया जाना चाहिए। जिसमें डमी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जा सके।
आप अजमेरा फॅशन के साथ जुड़ कर लहँगे का ब्यापार शुरू कर सकते हैं |
Call or Whats App – +91 6358863681 , +91 9998994692
YouTube – https://www.youtube.com/watch?v=mrVhY…
आप हमसे सोशियल मीडीया पर भी जुड़ सकते हैं
Instagram – https://www.instagram.com/ajmerafashion/
Facebook – https://www.facebook.com/ajmerafashio…
LinkedIn: https://in.linkedin.com/company/ajmerafashion
Twitter: https://twitter.com/ajmerafashion
आशा करते हैं की आपको इस प्रश्न (लहंगा का बिजनेस कैसे शुरू करें) का उचित जवाब मिल गया होगा |